Madhya Pradesh

वीर महापुरूषों की गौरव गाथाओं का संकलन होगा उज्जैन के वीर भारत संग्रहालय में : सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में कोठी महल पर युगयुगीन भारत के कालजयी महानायकों की तेजस्विता की महागाथा का वर्णन करने वाले “वीर भारत संग्रहालय” का भूमि पूजन किया गया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्‍जैन का इतिहास अत्‍यंत प्राचीन है। हर कल्‍प में उज्‍जयिनी का अपना इतिहास रहा है। प्राचीन भारत के वीर महापुरुषों की गौरव गाथा की जानकारी इस संग्रहालय में प्रदान की जाएगी।

निर्माण हेतु शुभकामनाए दी

इस संग्रहालय का निर्माण भव्‍य स्‍तर पर किया जाएगा। संग्रहालय का निर्माण लगभग बीस करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी तरफ से संग्रहालय के निर्माण हेतु शुभकामनाए दी।

अनूठा केंद्र बनने जा रहा है

वीरभारत संग्रहालय युगयुगीन भारत के महानायकों की महागाथा का अनूठा केंद्र बनने जा रहा है। प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है कि यह उज्जैन में स्थापित होने जा रहा है।

विकास की कर्मभूमि रहा

सनातन परंपरा से ही सृष्टि के आरंभ से ही बाबा महाकाल और उनकी प्रिय उज्जयिनी विराजित है। भारत वर्ष प्रागैतिहासिक-पुरापुरापाषाण काल से ही मानव सभ्यता और संस्कृति के विकास की कर्मभूमि रहा है।

यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button