
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी सोच के साथ मध्य प्रदेश में वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने का “जल गंगा संवर्धन” महा अभियान गुड़ी पड़वा 30 मार्च से होगा शुरू
जल गंगा संवर्धन” अभियान ग्रीष्म ऋतु 30 जून तक यानि 90 दिन से अधिक समय तक लगातार चलेगा। “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत 1 लाख जलदूत तैयार किए जाएंगे ।
जल संरचना को लोकार्पित करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित क्षिप्रा तट पर वरुण (जल देवता) पूजन और जलाभिषेक के साथ “जल गंगा संवर्धन अभियान” का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर दिन एक छोटी-बड़ी जल संरचना को लोकार्पित करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास जल संसाधन सहित 12 से अधिक विभागों की अभियान में सहभागिता होगी।
संरक्षण के लिए संकल्पित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल संरक्षण के इस अभियान से प्रदेश में भूजल स्तर में सुधार आएगा। पानी की बूंद-बूंद बचाएं, तभी हमारी सांसें बचेंगी। मध्य प्रदेश सरकार जन, जल, जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए संकल्पित है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा बजट 2025-26: वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के भ्रामक दावों का किया खंडन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप