सीएम मोहन यादव ने कहा, सभी विकास परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में हों पूरी

सीएम मोहन यादव ने कहा, सभी विकास परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में हों पूरी
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की सभी विकास परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण हों और तय समय सीमा में पूरी की जाएं।
परियोजनाओं की सफलता का मूल मंत्र है- समर्पण, पारदर्शिता और समय प्रबंधन। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में चल रही विभिन्न वृहद परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दो बड़ी विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली
सीएम मोहन यादव ने कहा राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के प्रत्येक पहलू को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश की दो बड़ी विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली, समग्र विकास को नया आयाम मिलेगा।
महुता घाट के डाउनस्ट्रीम में बैराज बनेगा
बी.पी.सी.एल. पेट्रोकेमिकल परियोजना के लिए महुता घाट के डाउनस्ट्रीम में बैराज बनेगा। वहीं गोठड़ा से शनि मंदिर तक कान्ह नदी के दोनों तटों पर घाट बनेंगे, और क्षिप्रा नदी के बाएं एवं दाएं तट पर शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाटों का निर्माण होगा। सीएम मोहन यादव ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 126 वीं बैठक की अध्यक्षता कर परियोजनाओं को मंजूरी दी।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 22 को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप