Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहर जिले को 71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

Madhya Pradesh : मैहर में होगा माँ शारदा लोक का निर्माण। बहनों की माँग पर मैहर सहित 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी की गई। परमवीर आल्हा का 1300वां जन्म वर्ष साल भर मनाया जाएगा। आल्हा की अप्रतिम वीरता ने बुंदेलखण्ड को वीरों की धरती बनाया। मैहर में शीघ्र शुरू होगा कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहर जिले को 71 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। मैहर में 250 एकड़ क्षेत्र में विशाल गौशाला का निर्माण किया जाएगा। मध्य प्रदेश सबसे तेज गति से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य है।

शराबबंदी के लिए स्वागत और अभिनंदन हुआ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शराबबंदी के लिए स्वागत और अभिनंदन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मैहर में माँ शारदा देवी का भव्य शारदा लोक का निर्माण किया जायेगा।

55 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया गया

वहीं चित्रकूट में वनवासी भगवान श्रीराम लोक का भी निर्माण होगा। इस साल बरगी बांध से माँ नर्मदा का जल मैहर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पहुंचेगा। मध्य प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। वर्ष 2003 में केवल सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा थी जिसे 55 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया गया है।

स्वागत और आभार व्यक्त किया

विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अगले पांच साल में प्रदेश में एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मैहर में 250 एकड़ क्षेत्र में विशाल गौशाला का निर्माण किया जाएगा। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर शराबबंदी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने रामनवमी पर तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button