Uttarakhandराज्य

एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती, मुख्य सचिव ने दिए नियमित छापेमारी और निगरानी के निर्देश

Uttarakhand News : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में एलपीजी गैस को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब सिलेंडर नहीं मिलने की अफवाहों के बीच कालाबाजारी शुरु हो चुकी है। जिसमें ब्लैक में सिलेंडर लेने वाले को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर उत्तराखंड में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां अब गैस की अवैध बिक्री और जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी, स्टॉक की जांच और निगरानी अभियान चलाया जाएगा।

कालाबाजारी स्वाकार नहीं – मुख्य सचीव

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गैस की अवैध बिक्री और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण, स्टॉक जांच और सघन निगरानी अभियान चलाया जाए।

यह निर्देश उन्होंने सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिए, जिसमें प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

छापेमारी की कार्रवाई और दर्ज FIR की जानकारी प्रस्तुत

बैठक में छापेमारी की कार्रवाई और दर्ज एफआईआर की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए तथा जिलाधिकारियों को नियमित फीडबैक लेकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – राजस्थान के हनुमानगढ़ में बस-ट्रक की टक्कर, 5 की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button