
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले सभी पार्टियों में दल-बदल का दौर जारी है। असम में भी कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दल-बदल के दौर में अब सीएम हिमंत बिस्वा ने असम कांग्रेस को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि साल 2026 तक असम कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं रहेगा।
Lok Sabha Election: मुस्लिम भी छोड़ देंगे साथ
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2032 तक सभी मुस्लिम भी कांग्रेस का साथ छोड़ देंगे। इससे पहले भी सीएम हेमंत ने एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा अगले साल की शुरुआत में बीजेपी में शामिल हों जाएंगे।
गौरव गगोई पर साधा निशाना
CM हिमंता ने इस दौरा गौरव गगोई पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि गौरव गोगई के दो साथी (राइट हैंड और लैफ्ट हैंड) इसलिए बीजेपी में शामिल हुए क्योंकि उन्होंने लगा कि कांग्रेस में रहकर वो जीत नहीं सकते।
कांग्रेस के 3 सदस्य हुए भाजपा में शामिल
बता दें कि सीएम हिमंता शनिवार (30 मार्च) को गुवाहाटी में राज्य भाजपा मुख्यालय का दौरे पर थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इसे लेकर उन्होंने एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। गुवाहाटी में राज्य भाजपा मुख्यालय में 126 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की एक बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस के तीन सदस्य भी BJP में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- Election 2024: अमित शाह 7 अप्रैल को करेंगे त्रिपुरा का दौरा, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप