🔴LIVE Lok Sabha Election 2024 Phase 2: 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Voters

Voters

Share

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। अब दूसरे चरण में आज यानी 26 अप्रैल को हो रही है। 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। पहले इस फेज में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, बिहार की पांच सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की तीन-तीन, मणिपुर, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट के लिए दूसरे फेज में मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरअश्विनी कुमार चौबेला तक, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, EVM मशीनों को किया गया सील

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया जा रहा। वीडियो मतदान केंद्र 24, गांधी नगर से है।

#LokSabhaElections2024 के दूसरे चरण के लिए शाम 5 बजे तक मतदान

असम 70.66%

बिहार 53.03%

छत्तीसगढ़ 72.13%

जम्मू और कश्मीर 67.22%

कर्नाटक 63.90%

केरल 63.97%

मध्य प्रदेश 54.83%

महाराष्ट्र 53.51%

मणिपुर 76.06%

राजस्थान 59.19%

त्रिपुरा 77.53%

उत्तर प्रदेश 52.74%

पश्चिम बंगाल 71.84%

बिहार के भागलपुर में मतदान संपन्न

बिहार के भागलपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

गाजियाबाद के कविनगर में मतदान संपन्न, EVM मशीनों को किया गया सील

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कविनगर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

एमपी के मऊगंज में मतदान संपन्न

मध्य प्रदेश के मऊगंज में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न

पश्चिम बंगाल के रायगंज, उत्तर दिनाजपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

अमरोहा में 5 बजे तक 62 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के DM राजेश कुमार त्यागी ने कहा, “पूरे दिन शांतिपूर्वक मतदान चला है…सभी अधिकारी अलर्ट पर हैं…5 बजे तक का मतदान प्रतिशत 62% से अधिक है…वोटर्स में जागरूकता आई है तो उम्मीद है कि वोट प्रतिशत अच्छा होगा…”

अमरोहा में सुरक्षा चाक-चौबंद

उत्तर प्रदेश के अमरोह में SP कुंवर अनुपम ने कहा, “सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। सुबह से सभी अधिकारी भ्रमणशील हैं…हर पोलिंग बूथ के बाहर CCTV लगाया गया है जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है…”

तिरुवनंतपुरम में दूसरे चरण का मतदान संपन्न

केरल के तिरुवनंतपुरम में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

नोएडा में मतदान संपन्न, EVM मशीनों को किया गया सील

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

असम के नागांव में दूसरे चरण का मतदान हुआ संपन्न

असम के नागांव में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ, जिसके बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

भाजपा नेता उमा भारती ने डाला वोट

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भाजपा नेता उमा भारती ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

अभिनेता आशुतोष राणा ने वोट डालने की अपील की

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा, “…आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए…मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं…मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें…”

अभिनेता शिव राजकुमार ने किया मतदान

कर्नाटक में अभिनेता शिव राजकुमार अपना वोट डालने के लिए बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में वोट डालने के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा, “मतदान करना आपका हक है, आपको आपकी पंसद की सरकार चुनने का हक है…मैं एक ही चीज़ बोलना चाहूंगा कि वोट डालें, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दें…”

#LokSabhaElections2024 के दूसरे चरण के लिए दोपहर 3 बजे तक मतदान

असम 60.32%

बिहार 44.24%

छत्तीसगढ़ 63.32%

जम्मू और कश्मीर 57.76%

कर्नाटक 50.93%

केरल 51.64%

मध्य प्रदेश 46.50%

महाराष्ट्र 43.01%

मणिपुर 68.48%

राजस्थान 50.27%

त्रिपुरा 68.92%

उत्तर प्रदेश 44.13%

पश्चिम बंगाल 60.60%

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने डाला वोट

राजस्थान के दूदू में उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपना वोट डाला।

अभिनेता आशुतोष राणा ने किया मतदान

अभिनेता आशुतोष राणा ने भी मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में मतदान किया। उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के गाडरवारा विधानसभा के महाराणा प्रताप वार्ड में बनाए गए पोलिंग बूथ में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वोट डालने की। 

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने डाला वोट

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी आज मतदान किया। उन्होंने अपने गृह जिले छतरपुर के गढ़ा गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह क्षेत्र खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में आता है।

अभिनेता दर्शन ने किया मतदान

कर्नाटक में अभिनेता दर्शन ने आज बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में मतदान केंद्र पर मतदान किया।

उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान

अलीगढ़ में एक बजे तक 35.55 प्रतिशत वोटिंग
अमरोहा में एक बजे तक 40.67 प्रतिशत मतदान
बागपत में एक बजे तक 34.17 प्रतिशत मतदान
बुलंदशहर में एक बजे तक 35.35 फीसदी वोटिंग
गौतमबुद्धनगर में एक बजे तक 36.05 प्रतिशत मतदान
गाजियाबाद में एक बजे तक 33.99 फीसदी मतदान
मथुरा में एक बजे तक 32.70 फीसदी मतदान
मेरठ में एक बजे तक 38.33 फीसदी मतदान

#LokSabhaElections2024 के दूसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा-

असम 46.31%

बिहार 33.80%

छत्तीसगढ़ 53.09%

जम्मू और कश्मीर 42.88%

कर्नाटक 38.23%

केरल 39.26%

मध्य प्रदेश 38.96%

महाराष्ट्र 31.77%

मणिपुर 54.26%

राजस्थान 40.39%

त्रिपुरा 54.47%

उत्तर प्रदेश 35.73%

पश्चिम बंगाल 47.29%

एमपी में दोपहर 1 बजे तक 38.96 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश की छह सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 38.96 फीसदी मतदान हुआ है। होशंगाबाद में सबसे ज्यादा 23.71 फीसदी वोट पड़े हैं।  

किस सीट पर कितना मतदान

  • दमोह: 37.57%
  • होशंगाबाद: 45.71%
  • खजुराहो: 37.89%
  • रीवा: 31.85%
  • सतना: 40.83%
  • टीकमगढ़: 40.21%

इंफाल के मतदान केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मद्देनजर इंफाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने वोट डाला

कर्नाटक में कांग्रेस के अध्यक्ष और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अपना वोट डाला।

अभिनेता यश ने किया मतदान

कर्नाटक के बेंगलुरु में अभिनेता यश ने होसाकेरेहल्ली मतदान केंद्र से मतदान किया।

सीएम धामी ने कहा 4 जून को ऐतिहासिक जीत होगी

उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “पहले चरण में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर PM मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया है, इस बार भी वे यही करेंगे… जब 4 जून को नतीजे आएंगे तो ऐतिहासिक जीत होगी।”

ये भी पढ़ें: यहां की सरकार को जो पैसा भेजता हूं, वो… PM मोदी ने ममता सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें