Delhi NCR

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, पहले कार को घेरा, फिर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

Lawrence Bishnoi Lawyer Attack : राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की गाड़ी पर फायरिंग हुई. अज्ञात बदमाशों ने कार पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें वकील के साथ बैठे एक व्यक्ति को गोली लगी. घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जब वकील अपने चार साथियों के साथ मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे. तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

एक 5-स्टार होटल तक सुरक्षित पहुंचाया

हालांकि, ड्राइवर ने स्थिति को भांपकर कार को तेजी से वहां से भगाया और वकील को सिविल लाइन के एक 5-स्टार होटल तक सुरक्षित पहुंचाया. पुलिस का अनुमान है कि इस हमले का कारण बिश्नोई से पुरानी रंजिश हो सकती है.

वकील दीपक खत्री बाल-बाल बच गए

लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर हुई फायरिंग से आशंका जताई जा रही है कि यह हमला किसी विरोधी गैंग का हो सकता है. इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या दिल्ली में गैंगवार की शुरुआत हो गई है. इस फायरिंग में वकील दीपक खत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति को गोली लगी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची

सरेराह हुई इस गोलीबारी ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और हमलावरों की पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.

बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, रंगदारी और वसूली समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, और वह फिलहाल जेल में है. हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली थी. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है या कुछ और कारणों से हुआ है.

ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button