Delhi NCRराष्ट्रीय

Jammu Kashmir : दिल्ली-आगरा को लश्कर आतंकी की धमकी, कश्मीर को लेकर दिया बड़ा बयान

Jammu Kashmir : लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने भारत के कई बड़े शहरों को लेकर खुली धमकी दी है। उसने दिल्ली, आगरा और दक्कन जैसे इलाकों में हमले की बात कही है। माना जा रहा है कि यह बयान उसकी हताशा और बौखलाहट को दिखाता है।

भारत के बड़े शहरों को धमकी

दरअसल, तथाकथित ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ के मौके पर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने सार्वजनिक रैलियां निकालीं। इन रैलियों के दौरान भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए और बड़े शहरों को निशाना बनाने की धमकी दी गई।

अलग-अलग हिस्सों में हिंसा फैलाने की बात

अपने भाषण में सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने भारत को लेकर आपत्तिजनक और उकसाने वाले बयान दिए। उसने दावा किया कि उसका संगठन (मरकजी मुस्लिम लीग) कश्मीर को लेकर अपने पुराने एजेंडे पर कायम है और भारत के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा फैलाने की बात कही। आतंकी ने कहा कि हम अखंड भारत को खंड खंड कर देंगे।

आतंकी हाफिज सईद का करीबी

जानकारी के मुताबिक, सैयद अब्दुल रहमान नकवी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग से जुड़ा हुआ है। उसे कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का करीबी भी बताया जाता है। बता दें कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ऐसे बयानों को गंभीरता से ले रही हैं और पूरे मामले पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने माना PoK समेत जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पोस्ट कर दी जानकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button