Bihar: जनता मजबूती के साथ हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है- लालू प्रसाद यादव

Lalu Support Hemant
Lalu Support Hemant: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षियों के विरुद्ध घिनौने हथकंडे अपना रही है। उन्होंने हेमंत सोरेन को आदिवासी नेता बताया। लालू ने कहा कि हेमंत सोरेन एक लोकप्रिय नेता हैं। केंद्र की सरकार का रवैया तानाशाही है।यह तानाशाह सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
‘भाजपा डरी हुई है’
उन्होंने कहा कि भाजपा के ऐसे हथकंडे कुछ समय के लिए तो विचलित कर सकते हैं लेकिन पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों की महत्वाकाक्षाओं और संकल्प को हरा नहीं सकते। भाजपा डरी हुई है। यह अब सबको पता है। जनता मजबूती के साथ हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।
हेमंत सोरेन को बताया आदिवासी नेता
लालू यादव ने अपने ट्वीट में कहा, ‘झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-ज़ाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।
बुधवार को हुई थी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी
हालांकि अपनी इस पोस्ट में लालू प्रसाद ने बिहार की राजनीति पर कोई तंज नहीं किया। उन्होंने अभी तक नीतीश कुमार पर भी कोई टिप्पणी नहीं की है। आपको बता दें कि बुधवार शाम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की गई थी। उन्हें रात भर ईडी दफ्तर में रखा गया था। गिरफ्तारी से पूर्व उन्होंने जनता के नाम एक वीडियो भी जारी किया था। वीडियो में हेमंत सोरेन ने कहा था कि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं। संघर्ष हमारे खून में है। उन्होंने इस वीडियो में केंद्र सरकार को आदिवासियों और गरीबों के ऊपर अत्याचार करने वाला बताया था।
यह भी पढ़ें: Gopalganj: एटीएम को चोरों ने बनाया निशाना, पार की इतनी बड़ी रकम…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”