Bihar: मुंगेर क्षेत्र में जल निकासी समस्या के समाधान की उम्मीद जगी

Lalan Singh Wrote a Letter
Lalan Singh Wrote a Letter: पटना मुंगेर संसदीय क्षेत्र के मोकामा के औंटा, हथिदह, मरॉची, डुमरा टाल क्षेत्रों की कई समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है। दरअसल इस संबंध में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक पहल की है। इस बारे में, उन्होंने जल संसाधन विभाग को एक पत्र लिखा है।
Lalan Singh Wrote a Letter: फसल बुआई की समस्या बताई
बताया गया कि साथ ही, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और विभाग के अपर मुख्य सचिव चौतन्य प्रसाद से टेलीफोन के माध्यम से उन्होंने बात भी की है। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि हमारे संसदीय क्षेत्र मुंगेर के मोकामा के औंटा, हथिदह, मरॉची, डुमरा का टाल क्षेत्र, अन्य टाल क्षेत्रों से नीचा है। इस कारण इन टाल क्षेत्रों का पानी हरोहर नदी के माध्यम से नहीं निकल पा रहा है। इसी वजह से 3 वर्षों से इन टाल क्षेत्रों में फसल बुआई नहीं हो पा रही है।
बोले, 16 दिसंबर को हुई समस्या की जानकारी
उन्होंने लिखा, इसकी जानकारी मुझे 16 दिसंबर को इन क्षेत्रों की यात्रा के दौरान प्राप्त हुई। जल संसाधन विभाग का एक उच्च स्तरीय दल जाकर इन टाल क्षेत्रों की समस्या का अध्ययन करे और टाल क्षेत्र के लिए जो योजना पूर्व से कार्यान्वित की जा रही है उसमें इन टाल क्षेत्रों के जल निकासी को भी शामिल करा लिया जाए।
कर रहे हैं जनसंवाद कार्यक्रम
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में लगातार जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। विगत 16 दिसंबर को भी उन्होंने मोकामा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की थी।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: बगहा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने लगाई फांसी!
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar