KolkataDoctor : यह स्थिति सरकार की असंवेदनशीलता के कारण बनी है : राज्यपाल सीवी आनंद बोस

KolkataDoctor : कुछ दिनों पहले कोलकाता में आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई। जिसके बाद डॉक्टर्स विरोध – प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी पर राज्यपाल ने सोमवार को कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। बंगाल ने अपनी महिलाओं को नाकाम कर दिया है। समाज नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार ने अपनी महिलाओं को नाकाम किया है।
राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। यह नहीं चल सकता। आज हमें अपनी बेटियों-बहनों की रक्षा करने की शपथ लेनी होगी। समाज ऐसा होना चाहिए, जहां महिलाएं खुश और सुरक्षित महसूस करें। हम अपनी बहनों के प्रति अपने मिशन में विफल रहे हैं। अब भी पुरुषों के पास खुद को सुधारने का समय है।
महिलाएं गुंडों से डरती हैं : राज्यपाल आनंद बोस
राज्यपाल ने कहा कि बंगाल को उसके प्राचीन गौरव की स्थिति में वापस लाया जाना चाहिए, जहां महिलाओं को समाज में सम्मानजक स्थान मिलता था। अब महिलाएं गुंडों से डरती हैं। यह स्थिति सरकार की असंवेदनशीलता के कारण बनी है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मामले पर राज्यपाल ने कहा, मैं पीड़िता की मां की भावनाओं का सम्मान करता हूं। कानून अपनी प्रक्रिया का पालन करेगा।
ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राहुल गांधी ने बहन प्रियंका संग फोटो साझा कर कही ये बात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप