Biharबड़ी ख़बर

KC Tyagi : जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से केसी त्यागी का इस्तीफा, पार्टी ने राजीव रंजन को किया नियुक्त

KC Tyagi : जेडीयू के नेता के सी त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। अब जेडीयू ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर राजीव रंजन को नियुक्त किया है। वह अनुभवी नेता हैं जिसकी वजह से उन्हें 2023 में राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर जानकारी दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि त्यागी ने इस्तीफा दिया है। उनकी जगह राजीव रंजन जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रेस को जारी पत्र में कहा गया कि त्यागी के संगठनात्मक अनुभव का लाभ उठाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रमुख नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। राजीव रंजन भी प्रवक्ता के रूप में बात रखते आए हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

उनके कई बयान पार्टी के अधिकारिक …

आपको बता दें कि उनके कई बयान पार्टी के अधिकारिक लाइन से अलग होते थे। साथ ही लंबे समय तक पार्टी का पक्ष रखते आए हैं। जिस वजह से एनडीए के भीतर भी मतभेद खबरें आती थीं। वह कई इंडिया गठबंधन की बात को सही ठहराते थे। जिसकी वजह से पार्टी में भी असतोष पैदा हो गया था।

Punjab: विजिलेंस ब्यूरो ने ग्रामीण विकास टैक्स कलेक्टर के खिलाफ 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज कराई केस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button