Haryanaराज्य

करनाल जेल अकादमी में दीक्षांत परेड: CM नायब सैनी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया, भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा

Haryana News : हरियाणा के करनाल जेल अकादमी के रिक्रूट मूल प्रशिक्षण कोर्स (बैच 01) के दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. करनाल में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा, “इस ऐतिहासिक क्षण का हम सब साक्षी बन रहे हैं.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नवनिर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी में पहले दीक्षांत परेड का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है. इस बैच में शामिल 116 सहायक अधीक्षक और वॉर्डन को मुख्यमंत्री ने हार्दिक बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने जेल सुधार को बताया अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल केवल दंड का स्थान नहीं बल्कि सुधार, पुनर्वास और मानवीय परिवर्तन की प्रयोगशाला है, उन्होंने बताया कि उनकी सरकार जेल सुधार, बंदी कल्याण और आधुनिक कारागार प्रबंधन को लगातार सशक्त बना रही है. सीएम ने कहा कि यह प्रशिक्षण आपको केवल कर्मचारी नहीं बल्कि एक संवेदनशील, विवेकशील और उत्तरदायी अधिकारी बनने की दिशा में अग्रसर करता है, उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में इस ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना उन्होंने ही की थी.

प्रशिक्षण से बनेंगे उत्तरदायी अधिकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल कर्मचारी बनने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे लेकर प्रशिक्षु संवेदनशील, विवेकशील और उत्तरदायी अधिकारी बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं, उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में इस ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना उनके द्वारा ही की गई थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जेलों में रेडियो जेल स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं और लाइब्रेरी भी स्थापित की गई है, उन्होंने नव प्रशिक्षित कर्मियों से कहा कि अपने कार्यकाल में सत्यनिष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता को सर्वोपरि रखें.

जेल कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाए

मुख्यमंत्री ने जेल वार्डन और हेड वार्डन के भत्तों को पुलिस कांस्टेबल के समान करने की घोषणा की है. इसके तहत जेल वार्डन का राशन भत्ता 600 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कन्वेंस अलाउंस को 50 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 720 रुपए प्रतिमाह करने और वर्दी भत्ता को बढ़ाकर 7,500 रुपए प्रतिवर्ष करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार का स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के प्रति सम्मान, जायज मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button