MP: कमलनाथ का भाजपा पर हमला, बोले-‘BJP चुनावी गणित में शून्य की ओर बढ़ रही’

Share

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसे लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी दल चुनाव की तैयारियों को जुटे हुए हैं। जहां एक तरफ बीजेपी जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी ताबड़-तोड़ प्रचार कर रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पर लिखा कि मध्य प्रदेश में एक चौथाई भाजपाई किनारे हैं, एक चौथाई बेचारे व बेसहारे हैं, एक चौथाई नैतिक रूप से हारे हैं और एक चौथाई दिल्ली के मारे हैं। उन्होंने लिखा कि कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में भाजपा चुनावी गणित में शून्य की ओर बढ़ रही हैं और राजनीतिक रूप से शून्यता की ओर जा रही है।

 आपको बता दें मध्य प्रदेश में भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। दरअसल भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव में उतारा है। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय सीएम पद के दावेदार है। सूची में मुख्यमंत्री शिवराज का नाम नहीं होने पर कांग्रेस भाजपा को घेरते हुए जनता का आक्रोश से डर के सांसदों को चुनाव मैदान में उतारने की बात कह रही है। वहीं, भाजपा भी कांग्रेस पर पलटवार कर रही है।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, सामने आया CCTV Footage

अन्य खबरें