
Guru Margi 2026 : बृहस्पति देव 11 मार्च 2026 को सुबह 6:17 बजे मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के मार्गी होने का असर सभी 12 राशियों पर देखा जाएगा। गुरु ज्ञान, विवाह, संतान, धन और प्रगति से जुड़े कार्यों के लिए जिम्मेदार ग्रह हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में इसका असर विशेष रूप से अनुभव किया जा सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं राशि अनुसार प्रभाव:
मेष राशि
- तीसरे भाव में गुरु के मार्गी होने से प्रयासों में गति आएगी।
- नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
- नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
वृषभ राशि
- दूसरे भाव में गुरु आर्थिक मामलों पर प्रभाव डालेंगे।
- निवेश और बड़ी खरीदारी से फिलहाल बचें।
- धैर्य और समझदारी से काम करने पर स्थिति धीरे सुधरेगी।
मिथुन राशि
- पहले भाव में गुरु व्यक्तित्व और सोच पर असर डालेंगे।
- कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कभी-कभी नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
कर्क राशि
- खर्चों में वृद्धि और किसी से धन उधार मिलने की संभावना।
- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
- ग्यारहवें भाव में गुरु लाभ और सहयोग के संकेत देंगे।
- अप्रत्याशित तरीकों से लाभ मिलने की संभावना।
- नई नौकरी या वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि
- करियर और व्यवसाय में लाभ का समय है।
- लोगों का समर्थन मिलेगा और नए काम की शुरुआत संभव है।
- मेहनत भविष्य की योजनाओं को मजबूत करेगी।
तुला राशि
- समय सकारात्मक परिणाम और नए अनुभव लाएगा।
- मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना।
वृश्चिक राशि
- कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- निर्णय सोच-समझकर लें और किसी पर अधिक भरोसा न करें।
धनु राशि
- सातवें भाव में गुरु साझेदारी और रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
- विवाह या साझेदारी में चुनौतियां आ सकती हैं।
मकर राशि
- कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में व्यस्तता बढ़ेगी।
- रिश्तों में धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
कुंभ राशि
- लाभ और खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।
- संतान से जुड़ी खुशखबरी, नई नौकरी या घर खरीदने के अवसर संभव।
ये भी पढ़ें – “राजनीतिक तौर पर दिवालिया” हुई विपक्षी पार्टी को पंजाब की तरक्की हजम नहीं हो रही: अमन अरोड़ा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









