BiharJharkhandक्राइमबड़ी ख़बरराजनीतिराज्य

झारखंड की महिला से पटना में रेप, हम नेता दानिश रिजवान पर मुकदमा दर्ज

हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। झारखंड की अनुसूचित जनजाति की एक महिला ने सचिवालय थाना में हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बता दें कि, इस महिला का एक दस साल का एक बेटा भी है। वहीं, उस महिला का आरोप है कि यह बेटा भी दानिश रिजवान का है। साथ ही पटना पुलिस से महिला ने गुहार लगाई है कि उसके बेटे का डीएनए टेस्ट करवाया जाए।

वहीं, अब पटना पुलिस ने भी फैसला किया है कि महिला के बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, साथ ही पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। दूसरी तरफ, दानिश रिजवान का कहना है कि उन्हें इस मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं.

2011 की है ये घटना

शिकायत में लिखे सभी आरोपों के अनुसार, ये पूरा मामला 2011 को है। साल 2011 में महिला किसी काम से  पटना आई थी, जहां उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई थी। दानिश रिजवान उस वक्त एक टीवी चैनल में कार्यरत थे। महिला को कुछ असामाजिक तत्व परेशान करने लगे। उस वक्त रांची जाने के लिए कोई ट्रेन भी नहीं थी, जिसके बाद महिला पटना जंक्शन के बाहर आ गई, जहां दानिश रिजवान से उनकी मुलाकात हुई। दानिश इसके बाद महिला को अपने साथ सचिवालय  के आस पास एक फ्लैट में लेकर गया। दानिश रिजवान ने दो प्लेट खाना मंगवाया और जब महिला ने खाना खाया तब उसे चक्कर आने लगे, इसके बाद दानिश ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button