झारखंड विधानसभा चुनाव पर बोले पीएम मोदी “झारखंडी गौरव, झारखंड की पहचान…”

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024

Share

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 81 सीटों में से 43 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य में कुल 15,344 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 14,394 में सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं।

रांची – झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव पर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “आज के चुनाव का जो परिणाम है वह कुछ भी हो सकता है मैं जहां-जहां भी गया वहां पर सबने कहा कि हम आगे हैं। मैं यही कमना करता हूं कि अच्छे से चुनाव हो जाए और शांति से चुनाव समाप्त हो परिणाम कुछ भी हो सकता है।”

झारखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 बजे तक 59.28 % हुआ मतदान किया गया।

– बहरागोड़ा:79.10%
– बरही:59.30%
– बड़कागांव:59.22%
– बरकट्ठा:58.10%
– भवनाथपुर:61.39%
– बिश्रामपुर:56.43%
– बिशुनपुर:65.44%
– चाईबासा:60.51%
– चक्रधरपुर:60.17%
– चतरा:56.63%
– छतरपुर:56.59%
– डाल्टेनगंज:56.93%
– गढ़वा:60.71%
– घाटशिला:69.44%
– गुमला:61.56%
– हटिया:51.09%
– हजारीबाग:54.71%
– हुसैनाबाद:54.45%
– ईचागढ़:67.30%
– जग्गनाथपुर:59.85%
– जमशेदपुर(पूर्वी):48.50%
– जमशेदपुर(पश्चिमी):47.81%
– जुगसलाई:62.98%
– कांके:53.30%
– खरसावां:69.77%
– खूंटी:63.49%
– कोडरमा:58.13%
– कोलिबिरा:64.78%
– लातेहार:63.70%
– लोहरदगा:65.99%
– मझगांव:62.51%
– मांडर:64.77%
– मनिका:61.76%
– मनोहरपुर:58.67%
– पांकी:58.64%
– पोटका:61.12%
– रांची:44.25%
– सरायकेला:63.57%
– सिमरिया:60.05%
– सिमडेगा:63.91%
– सिसई:66.53%
– तमाड़:55.28%
– तोरपा:63.20%

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ #JharkhandAssemblyElections2024 के लिए वोट डालने रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

देवघर – झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया, हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है।झारखंडी गौरव, झारखंड की पहचान यह आप सबकी ताकत रही है… कल्पना कीजिए कि अगर यह पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा? आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है। अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल, जंगल, जमीन हर चीज पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवरों को भी बचाना है, झारखंड को भी बचाना है और हर झारखंडी को भी बचाना है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “2 दिन बाद ही हम धरती आबा, बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती का उत्सव मनाने जा रहे हैं। हिंदुस्तान के हर कोने में धरती आबा की जन्म जयंती मनाई जाएगी। उसके पहले लोकतंत्र के उत्सव में आपने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर तरफ एक ही गूंज है, ‘रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार’।”

रांची – झारखंड: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा, “1 बजे तक अनुमानित मतदान 46.25% है। सबसे ज्यादा मतदान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 53.87%, बहरागोड़ा में 53.86% और खरसावां में 53.68% रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर में 2, जमशेदपुर में 3 मामले में FIR दर्ज की गई है…”

झारखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए 1 बजे तक 46.25 % हुआ मतदान किया गया।

– बहरागोड़ा:53.86%
– बरही:48.80%
– बड़कागांव:46.81%
– बरकट्ठा:46.80%
– भवनाथपुर:46.48%
– बिश्रामपुर:43.98%
– बिशुनपुर:51.95%
– चाईबासा:47.01%
– चक्रधरपुर:46.30%
– चतरा:44.39%
– छतरपुर:44.69%
– डाल्टेनगंज:44.23%
– गढ़वा:47.03%
– घाटशिला:53.87%
– गुमला:50.71%
– हटिया:39.00%
– हजारीबाग:42.56%
– हुसैनाबाद:43.53%
– ईचागढ़:50.42%
– जग्गनाथपुर:46.91%
– जमशेदपुर(पूर्वी):36.92%
– जमशेदपुर(पश्चिमी):35.93%
– जुगसलाई:47.70%
– कांके:41.66%
– खरसावां:53.68%
– खूंटी:50.77%
– कोडरमा:47.33%
– कोलिबिरा:52.02%
– लातेहार:50.32%
– लोहरदगा:51.53%
– मझगांव:48.65%
– मांडर:46.62%
– मनिका:50.51%
– मनोहरपुर:43.24%
– पांकी:44.77%
– पोटका:47.27%
– रांची:33.65%
– सरायकेला:49.10%
– सिमरिया:47.32%
– सिमडेगा:49.48%
– सिसई:53.59%
– तमाड़:47.12%
– तोरपा:52.05%

चाईबासा – झारखंड: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “हमने मतदान कर दिया है…लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। जनता पिछले 5 सालों में JMM-कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों का हिसाब लेगी…यहां की खदानें बंद हैं, जिसके कारण बेरोजगारी और पलायन की समस्या है, जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम इन खदानों को खोलने का प्रयास करेंगे।”

दिल्ली: CPI नेता डी. राजा ने कहा, “झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं क्योंकि इससे भारत में राजनीति के भविष्य की दिशा का संकेत मिलेगा। यही कारण है कि प्रधानमंत्री और भाजपा में बहुत हताशा है। जिस तरह से वे चुनावों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, विपक्षी दलों पर आरोप लगा रहे हैं और उन्हें गाली दे रहे हैं, उससे पता चलता है कि वे घबरा गए हैं। लेकिन मैं इस तथ्य को रेखांकित करना चाहता हूं कि कोई भी पार्टी जनता को हल्के में नहीं ले सकती। लोगों के अपने अनुभव हैं और वे अपने अनुभव के अनुसार ही वोट करेंगे।”

हजारीबाग – झारखंड: भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने #JharkhandAssemblyElections2024 पर कहा, “मैं सबसे यही अपील करूंगा कि हम ऐसे प्रत्याशी को जिताएं जो निष्ठा, मेहनत से क्षेत्र को आगे लेकर जाएं…”

जमशेदपुर: झारखंड सरकार में मंत्री और जमशेदपुर-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता ने #JharkhandAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

झारखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 बजे तक 29.31 % मतदान किया गया।

– बहरागोड़ा:33.97%
– बरही:31.60%
– बड़कागांव:24.17%
– बरकट्ठा:30.40%
– भवनाथपुर:31.09%
– बिश्रामपुर:28.26%
– बिशुनपुर:32.68%
– चाईबासा:31.02%
– चक्रधरपुर:28.12%
– चतरा:28.35%
– छतरपुर:28.71%
– डाल्टेनगंज:27.55%
– गढ़वा:29.63%
– घाटशिला:32.15%
– गुमला:34.01%
– हटिया:25.80%
– हजारीबाग:27.38%
– हुसैनाबाद:28.51%
– ईचागढ़:31.48%
– जग्गनाथपुर:28.43%
– जमशेदपुर(पूर्वी):23.30%
– जमशेदपुर(पश्चिमी):22.29%
– जुगसलाई:30.89%
– कांके:25.37%
– खरसावां:34.93%
– खूंटी:33.87%
– कोडरमा:31.10%
– कोलिबिरा:33.67%
– लातेहार:32.25%
– लोहरदगा:32.44%
– मझगांव:33.11%
– मांडर:30.98%
– मनिका:28.62%
– मनोहरपुर:26.24%
– पांकी:28.96%
– पोटका:31.02%
– रांची:17.85%
– सरायकेला:32.16%
– सिमरिया:30.84%
– सिमडेगा:32.75%
– सिसई:34.98%
– तमाड़:22.00%
– तोरपा:34.40%

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट विधानसभा सीट से JMM उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधानसभा सीट से JMM उम्मीदवार कल्पना सोरेन के साथ #JharkhandAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “आज हम लोगों ने अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैं राज्य के हर एक नागरिक से अपील करता हूं कि इस महापर्व को और इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करें। जब तक ये देश रहेगा, लोकतंत्र का ये पर्व हम सब मनाते रहेंगे…”

सरायकेला – खरसावां: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, “कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी… NDA गठबंधन की ही विजय होगी इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है… मतदान सभी का अधिकार है… “

जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ” आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे(भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।”

झारखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 13.04 % मतदान किया गया।

– बहरागोड़ा:13.77%
– बरही:15%
– बड़कागांव:14.37%
– बरकट्ठा:13.90%
– भवनाथपुर:13.58%
– बिश्रामपुर:12.33%
– बिशुनपुर:13.27%
– चाईबासा:14.37%
– चक्रधरपुर:12.59%
– चतरा:12.65%
– छतरपुर:11.78%
– डाल्टेनगंज:10.51%
– गढ़वा:13.23%
– घाटशिला:12.73%
– गुमला:13.89%
– हटिया:11.30%
– हजारीबाग:11.21%
– हुसैनाबाद:12.41%
– ईचागढ़:15.26%
– जग्गनाथपुर:13.38%
– जमशेदपुर(पूर्वी):11.35%
– जमशेदपुर(पश्चिमी):9.70%
– जुगसलाई:9.33%
– कांके:10.95%
– खरसावां:15.09%
– खूंटी:14.30%
– कोडरमा:14.97%
– कोलिबिरा:15.07%
– लातेहार:14.33%
– लोहरदगा:14.97%
– मझगांव:15.24%
– मांडर:14.85%
– मनिका:13.18%
– मनोहरपुर:13.32%
– पांकी:12.43%
– पोटका:12.10%
– रांची:10.05%
– सरायकेला:13.84%
– सिमरिया:13.85%
– सिमडेगा:15.11%
– सिसई:14.67%
– तमाड़:14.97%
– तोरपा:14.44%

सरायकेला – खरसावां: भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने #JharkhandAssemblyPolls2024 पर कहा, “मैं आज यहां वोट देने आया हूं…मैंने राज्य को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए वोट किया है, मुझे उम्मीद है कि खरसावां की जनता भी इसी तरह वोट करेगी। मुझे विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे…”

जमशेदपुर – झारखंड: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा, “लोकतंत्र के महापर्व में जो मतदाता का फर्ज होता है मतदान करना उसी के तहत आज मैंने अपने परिवार के साथ मतदान करके अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है। मैं समस्त झारखंडवासियों से अपील करता हूं कि अपने परिवार के साथ अपने मत का उपयोग जरूर करें और आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करें ताकि हमारा लोकतंत्र और मजबूत हो…”

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और उनकी बहू व जमशेदपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू ने सपरिवार मतदान किया।

नागपुर – महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “आज मतदान का दिन है। एक चरण झारखंड का होगा और कई जगहों पर उपचुनाव हैं। विशेष रूप से वायनाड में आज मतदान हो रहा है। मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक मतदान हो और लोग अपने मत का उपयोग करें। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगी और संसद में पहुंचकर एक मजबूत आवाज बनेंगी… मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस बार अच्छे बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे।”

रांची: भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा, “झारखंड को विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है, महिलाओं को अत्याचार से बचाना है… यह आने वाली डबल इंजन सरकार का संकल्प है… बांग्लादेशी घुसपैठियों ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है… वो भारत को कमजोर करने की साजिश करते हैं…”

कोडरमा – झारखंड: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने #JharkhandElection2024 के लिए मतदान किया।

जमशेदपुर – झारखंड: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी अजय कुमार ने कहा, “मैं जमशेदपुर की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं… सब लोग अपने घर से बाहर निकलें और मतदान करें। हमें पूरा विश्वास है कि जमशेदपुर के मतदाता एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति को चुनेंगे…”

रांची: विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सी.पी. सिंह ने मतदान किया। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के तहत 43 सीटों पर मतदान जारी है।

रांची: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, “झारखंड की जनता इन 5 सालों में भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है… भाजपा यहां दो तिहाई बहुमत से जीतेगी… क्या झारखंड कोई धर्मशाला है, शरणार्थी केंद्र है? यहां बांग्लादेश से घुसपैठिए बुलाए जा रहे हैं… भाजपा ने संकल्प लिया है कि 24 नवंबर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर सीमा से बाहर किया जाएगा… कल यहां के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ‘हिंदू कट्टरपंथी होता है’… वोट बैंक के लिए हिंदू धर्म को गाली देना उनकी परंपरा है…”

जमशेदपुर पूर्वी से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी अजय कुमार ने कहा, “जमशेदपुर की जनता का अपार प्यार मुझे मिला है। हर जगह से रिपोर्ट अच्छी आ रही है… यहां के कार्यकर्ताओं ने हमारा हौसला बढ़ाया है… 30 साल से यहां एक परिवार का साम्राज्य जारी है जिसके खिलाफ हमारी लड़ाई है और हम उस लड़ाई को लड़ते रहेंगे।”

रांची: JMM नेता मनोज पांडे ने #JharkhandAssemblyElections2024 पर कहा, “भाजपा अब एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। उनकी हताशा, निराशा और डर बता रहा है कि वे हार चुके हैं… झारखंड की जनता तय कर चुकी है कि उन्हें विकास के साथ जाना है, नफरत फैलाने वालों के साथ नहीं जाना, उन्हें हेमंत सोरेन के साथ जाना है… INDIA गठबंधन और JMM के समर्थक भारी संख्या में वोट देंगे, हम फिर एक बार मजबूती के साथ सरकार बनाएंगे।”

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, “देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान एक अहम हिस्सा है, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मत का उपयोग करें… मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि ‘पहले मतदान, फिर जलपान’…”

रांची – झारखंड: रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा, “जनता से मैं अपील करूंगी की मुझे वोट करें। मैं चाहती हूं कि आपके शहर का विकास हो… हमें एक मौका दीजिए… मैं एक बड़े दृष्टिकोण के साथ इस शहर और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहती हूं… मैं रांची में IT सेक्टर को भी लाना चाहती हूं ताकि यहां के नौजवान अपने ही शहर में रहकर यहां के विकास में योगदान दे सकें… इस राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाने का जो सपना हेमंत सोरेन ने जो देखा है हम उसे पूरा कर सकें…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1856516528273010718

यह भी पढ़ें : Punjab : जोगा सिंह को DSP डेरा बाबा नानक के तौर पर किया नियुक्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें