Jharkhandराज्यशिक्षा

सहायक प्राध्यापक व पीएचडी नामांकन हेतु JET परीक्षा तिथि बदली, जानें अब कब आयोजित होगी परीक्षा?

Jharkhand News : राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति तथा पीएचडी में नामांकन के लिए अनिवार्य झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 29 मार्च के स्थान पर 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा पूर्व में 29 मार्च को परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथि घोषित की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। आयोग ने इस संबंध में संबंधित जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजकर नई तिथि की जानकारी दी है और परीक्षा केंद्रों की सूची पुनः उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

अब 26 अप्रैल को होगी परीक्षा

आयोग के उपसचिव की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगित करनी पड़ी और अब इसे नई तिथि 26 अप्रैल को संपन्न कराया जाएगा। हालांकि, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक इस बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों के लिए कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, जिससे उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

गौरतलब है कि झारखंड पात्रता परीक्षा राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही इस बार यह परीक्षा पीएचडी में नामांकन के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें – कृषि बुनियादी ढांचे में पंजाब का दबदबा, एआईएफ में हासिल किया शीर्ष स्थान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button