
छोटे पर्दे से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस जन्नत जुबैर(Jannat Zubair) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 20 साल की छोटी सी उम्र में उन्होनें इंडस्ट्री में अपने खुद के दम पर नाम कमाया है। जन्नत ने अपने करियर की शुरूआत एक छोटे से शो ‘दिल मिल गए’ से की थी। इसके बाद साल 2011 में कलर्स टीवी की ड्रामा सीरीज़ फुलवा में प्रदर्शित होने के बाद मुख्यधारा की पहचान हासिल की, जहाँ उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। बाल कलाकार में उनके प्रदर्शन के लिए साल 2011 में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार और इंडियन टेली अवार्ड भी मिला है। जन्नत ने (Tik Tok Star) से भी काफी लोकप्रियता कमाई है।
सोशल मीडिया पर जन्नत के मिलियन चाहने वाले
बेहद ही कम उम्र में इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाने वाली जन्नत सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 43.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जन्नत अक्सर अपनी नई पोस्ट से फैंस के दिलों को जीत लेती हैं। वहीं एक बार फिर उन्होनें अपने लुक से सबको हैरान कर दिया है। इस बार वो बेहद ही बोल्ड और सिजलिंग अवतार में फोटोशूट करवाती हुईं नजर आईं हैं।
ब्लैक कलर के शिमरी जंपसूट में जन्नत ने ढाया कहर
जन्नत ने अपने नए हॉट और सिजलिंग लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। ब्लैक कलर के शिमरी जंपसूट में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। स्मोकी मेकअप और बालों को स्ट्रेट कर खुला छोड़कर अपने लुक को कम्पलीट किया है। फैंस जन्नत के इस लुक से नजरें नहीं हटा पा रहें हैं। जन्नत के इस लुक को अबतक लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुकें हैं। फैंस उनके इस लुक को देखकर उनके और भी ज्यादा कायल हो गए हैं।