Delhi NCRक्राइमबड़ी ख़बर

जनकपुरी हादसे में पुलिस ने की पहली गिफ्तारी, आरोपी को पहले से सब पता होने का दावा

Kamal Death Case : दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार कमल की गिरकर मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सब-कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। दावा है कि, राजेश को पहले से ही हादसे के बारे में पता था, लेकिन उसने ना तो खुद मदद की और ना ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।

कमल को गिरते देखने का दावा

दरअसल अभी तक में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, जब कमल उस गड्ढे में गिरा था तो वहां से गुजर रहे एक परिवार ने उसे गिरते हुए देख लिया था। जिसके बाद जब वह खुद मदद नहीं कर पाए तो उन्होंने इस बात की जानकारी तुरंत पास के टेंट में एक कर्मचारी को दी थी, जिसके बाद उस गार्ड ने फौरन इसके बारे अपने ठेकेदार राजेश प्रजापति को बताया, दावा है कि उस रात को राजेश वहां आया था लेकिन कमल को पड़ा देखकर लौट गया।

आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे अब ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने कमल के गड्ढे में गिरने की जानकारी किसी और को भी दी थी या नहीं। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के तीन इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। अब जल बोर्ड के सुरक्षा मानकों और अन्य अधिकारियों को लेकर भी जानकरी ली जा रही है।

5 फरवरी की है घटना

उल्लेखनीय है कि गुरुवार (5 फरवरी) की रात करीब 10 बजे बाइक सवार कमल ऑफिस से अपने घर जा रहा था। रास्ता सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक से जल बोर्ड द्वारा खोदा गया गड्ढा सामने आ गया और वो उसमे जा गिरा। क्योंकि वहां कोई चेतावनी बोर्ड या किसी तरह के निशान नहीं थे। रात भर घबराए परिजन पुलिस थाने का चक्कर काटते रहे लेकिन कहीं से कोई एक्शन नहीं लिया गया। वहीं शुक्रवार की सुबह 7 बजे परिजन को पुलिस का फोन आया कि कमल का शव मिला है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें – दहेज जैसी कुप्रथा ने फिर लगाई हाजिरी, मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता को गंवानी पड़ी जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button