Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजलता इलाके में सुरक्षाबलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया। मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया, और सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।
पूरे इलाके की घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। सेना को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
चिगला बलोता क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम
सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आज शाम 4 बजे बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू की। घेराबंदी करके गोलीबारी की गई और ऑपरेशन अभी जारी है।
अलर्ट मोड पर सुरक्षा बल
रविवार रात से जोफड़ इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उधमपुर के ऊपरी इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी के खतरे को देखते हुए सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट हैं।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp को लगाई फटकार, कहा नहीं मानना तो चले जाओ…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









