
कश्मीर: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के बस स्टैंड के पास आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसके बाद 6 नागरिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि 2 की हालत बेहद खराब है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने संबल बस स्टैंड के पास सेना के काफिले पर बम फेंका, लेकिन निशाना चूकने के कारण सेना के काफिले को कोई नुकसान नही हुआ।
CRPF के जवानों पर हमला
बता दें इससे रविवार को भी शोपियां के जैनापोरा में आतंकियों ने CRPF के जवानों पर हमला किया, जिसके बाद CRPF के क्रांस फायरिंग में स्थानीय नागरिक शाहिद एजाज की मौत हो गयी। बताया गया कि शाहिद एक सेब विक्रेता था। बता दें बीते आंतकी हमले में एक महीने में घाटी में 11 लोगों की जान गयी है।
इससे पहले श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बिहार के अरविंद कुमार साह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलवामा में यूपी के सगीर अहमद नाम के शख्स की हत्या आंतकियों द्वारा कर दी गई थी। अरविंद कुमार साह बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और रेहड़ी लगाकर पानी पुरी बेचता था, वहीं सगीर अहमद कारपेंटर का काम करता था।