Other Statesबड़ी ख़बरराज्य

सेक्यूलर देश में ‘हिजाब-भगवा’ पर रार, लड़की को देख भीड़ ने कहा- ‘जय श्रीराम’, लड़की चीखकर बोली- अल्‍लाह-हू-अकबर

कर्नाटक में हिजाब का मामला लगातार तूल पकड़ कर रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर ने एक वीडियो शेयर किया है, वीडियों के कैप्शन में लिखा है ‘भेड़िए’। वीडियों में एक लड़की स्कूटी से बुर्का पहने उतरती है, उसके पीछे सैंकड़ों लड़के हिजाब का विरोध करते हुए जय श्री राम के नारे लगाते नज़र आते हैं। लड़कों के गले में भगवा गमछा होता है। उनके नजदीक पहुंचते ही हिजाब पहनी लड़की चीख-चीखकर कई बार अल्‍लाह-हू-अकबर बोलती है, फिर कॉलेज स्‍टाफ वहां से लड़की को सुरक्षित ले जाते है।

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में लड़की ने बताया कि उसे कहा गया था कि बुर्का हटाने के बाद ही वह कॉलेज प्रांगण में प्रवेश कर सकती है। वो उसे आने नहीं दे रही थे और नारे लगा रहा थे।

बता दें इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक लड़का खंभे पर चढ़तक भगवा झंडा फहराता नज़र आता है। पोल के नीचे खड़े उसके दोस्त समर्थन में हुटिंग भी करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है ये वीडियो शिमोगा ज़िले की है।

क्या है पूरा मामला

जनवरी के महीने में इस विवाद की शुरूआत हुई। जहां एक प्राइवेट कॉलेज में कुछ छात्राओं ने हिजाब पहनकर प्रवेश करने की कोशिश की। जबकि उस समय कॉलेज प्रशासन ने परिसर में हिजाब को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के आदेश दिए थे। लेकिन 6 छात्राएं हिजाब लगाकर कॉलेज में आईं जिसके बाद हिजाब के जवाब में हिंदू स्‍टूडेंट भगवा शॉल लेकर शैक्षणिक संस्थानों में आ रहे हैं। बेलगावी के रामदुर्ग महाविद्यालय और हासन, चिक्कमंगलुरु और शिवमोगा में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब या भगवा शॉल के साथ छात्र-छात्राओं के आने की घटनाएं सामने आई हैं। अब मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में है।

हिजाब का समर्थन कर रही मुस्लिम छात्राओं की मानें, तो वो पहले भी हिजाब पहनकर पढ़ाई करती थी। तब इसे लेकर कोई विरोध नहीं हुआ था। लेकिन इससे इतर हिजाब का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि, शिक्षा का यूनिफॉर्म से कोई लेना-देना नहीं है। इसे सभी के लिए एक समान होना चाहिए।

Read Also: कर्नाटक में हिजाब पर क्यों हंगामा है बरपा?…शिमोगा में लहराया गया भगवा…वीडियो का सच क्या?

Related Articles

Back to top button