Janhvi Kapoor Video: रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन कर वापस लौटीं जाह्नवी कपूर, पैपराजी से बोलीं – अगर आप कैमरा…

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर

Share

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पैपराजी से कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि आपके लिए लड्डू लेकर आई हूं।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन को पहुंची थीं। जहां से अब एक्ट्रेस वापस लौट आई हैं। पैपराजी ने जाह्नवी को मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी पैपराजी से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।

पैपराजी के लिए लड्डू लाईं जाहनवी कपूर

वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जाह्नवी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी ने अपने इस लुक को झुमके, कंगन और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया था। वहीं वीडियो में जब पैपराजी ने जाह्नवी से पूछा कि, उनका तिरुपति दर्शन कैसा रहा, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया – “बहुत अच्छा..लड्डू लाई हूं अगर आप कैमरा हटा दें तो आपको दे देती हूं…”

रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची थीं तिरुपति

वहीं इससे पहले जाह्नवी का तिरुपति बालाजी के दर्शन करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें वो शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही थी। वीडियो में दोनों ट्रेडिशनल व्हाइट वेष्टि और अंगवस्त्र में दिखाई दिए थे। दोनों के इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था और एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ भी की थी।

जाहनवी कपूर वर्कफ्रंट

बात करें जाहनवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो जाहनवी बहुत जल्द जूनियर NTR के साथ फिल्म देवारा से साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में भी दिखाई देगी।

ये भी पढ़े: Sunny Deol ने फैंस के साथ मनाया रक्षाबंधन, कलाई पर बंधवाई राखी, बच्चों का चूमा माथा और दिए गिफ्टस