
Iran Israel War : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसने हवाई कार्रवाई में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि यह कार्रवाई रात भर चले टारगेट ऑपरेशन के दौरान तेहरान में की गई। हालांकि, ईरान की ओर से इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने का भी दावा
इससे पहले इजरायल ने ईरान के कुछ शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाने का दावा किया था, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इन घटनाओं के बाद हालात और संवेदनशील हो गए हैं। इजरायल की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए अलग से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
इस्माइल खतीब का प्रोफाइल
इस्माइल खतीब ईरान के खुफिया मंत्रालय का नेतृत्व कर रहे थे। वे शिया धर्मगुरु रहे हैं और 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान रिवोल्यूशनरी गार्ड में सेवा दे चुके हैं। वर्ष 2022 में अमेरिका ने उन पर साइबर गतिविधियों और रैनसमवेयर नेटवर्क से जुड़े आरोपों के चलते प्रतिबंध लगाए थे।
लगातार सैन्य कार्रवाई से बढ़ा तनाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के महीनों में इजरायल और उसके सहयोगियों की ओर से ईरान के खिलाफ कई हमले किए गए हैं। इन घटनाओं के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, कुछ क्षेत्रीय नेताओं ने इन कार्रवाइयों को अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ बताया है।
ये भी पढ़ें – रायगढ़ में चौकीदार की हत्या, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









