विदेश

Dubai: ‘मोदी-मोदी, अबकी बार मोदी के नारों से गूंजा दुबई, पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

Dubai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी कही बाहर जाते है। उनका भव्य तरीके से स्वागत होता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार की रात देखने को मिला। दरअसल पीएम मोदी सयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे। जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने मोदी-मोदी और अबकी बार मोदी के नारे लगाए गए। इसके अलावा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों की गुंज सुनने को मिले।

कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

बता दें, प्रधानमंत्री कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे। यहां भारतीय प्रवासियों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके बाद एक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति हुई। उनके भव्य स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रवासी भारतीयों को ‘मोदी, मोदी’, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। वहीं, एक अन्य वीडियो में पीएम मोदी को हाथ मिलाते और सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने पीएम मोदी से मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से यूएई (UAE) में रह रहे हैं, लेकिन आज, ऐसा लगा जैसे कोई अपना इस देश में आया है। उन्होंने आगे कहा कि जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा है, वह भारत का हीरा है। एक अन्य सदस्य ने कहा, ‘हम पीएम मोदी को यहां देखकर बहुत खुश हैं। दुनिया को पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है।’

ये भी पढ़ें:Uttarkashi टनल में सभी मजदूरों को बाहर निकालने के बाद केंद्रीय मंत्री बोले- PM मोदी ने गारंटी दी है…

Related Articles

Back to top button