Advertisement

South Korea News: दक्षिण कोरिया ने लिया ऐतिहासिक फैसला, कुत्ते के मांस की बिक्री पर लगाई रोक

Share
Advertisement

South Korea News: दक्षिण कोरिया ने एतिहासिक फैसला लिया है। दक्षिण कोरिया में अब कुत्ते के मांस को खाने या बेचने पर सजा होगी। दक्षिण कोरिया की संसद ने मंगलवार (9 जनवरी) को कुत्ते का मांस खाने और बेचने पर रोक लगाने के लिए एक विधेयक पारित कर दिया है। जल्द ही दक्षिण कोरिया विवादास्पद सदियों पुरानी इस प्रथा को गैरकानूनी घोषित कर देगा।

Advertisement

नियम  के उल्लघंन पर क्या सजा होगी?

South Korea News: इस विधेयक क अनुसार 2027 से इंसान के खाने के लिए कुत्ते को मारने, प्रजनन, व्यापार और इसके मांस की बिक्री को अवैध बना देगा तथा ऐसे कृत्यों के लिए दो से तीन साल तक की कैद की सजा होगी। हालांकि, नए कानून के तहत कुत्ते का मांस खाना गैरकानूनी नहीं होगा। इस पहलके लिए दक्षिण कोरिया की सरकार को किसानों तथा दूसरे लोगों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा है।

युवाओं को नहीं है कुत्ते का मांस पसंद

कुछ पुराने दक्षिण कोरियाई लोग कुत्तों के मांस का स्टू खाते हैं, जिसे “बोशिनतांग” कहा जाता है। लेकिन यह मांस अब युवा लोगों की पसंद से बाहर हो गया है। हाल ही में किए गए सर्वेक्षणों से पता चलता है कि दक्षिण कोरिया में अधिकांश लोग कुत्ते का मांस नहीं खाते हैं।

ये भी पढ़ें: Rashid Khan Demise:  नहीं रहे संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *