विदेश

जापान में आया भूकंप, 6.6 की थी तीव्रता, जारी सुनामी की चेतावनी

जापान में हर दिन भूकंप आते हैं। दुनिया में सबसे अधिक भूकंप जापान में होते हैं। हालाँकि, बाहरी द्वीपों के निकट भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी दी है। भूकंप के दहशत में यह चेतावनी दी गई है। क्योंकि जापान ने सुनामी से कई बार भारी क्षति झेली है ताजा भूकंप की तीव्रता 6.6 है। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने भी सुनामी की चेतावनी दी है। 5 अक्टूबर की सुबह 11 बजे जापानी समय पर भूंकप आया। 

लहरें एक मीटर ऊंची उठने की आशंका

जानकारी के अनुसार, जापान ने भूकंप के बाद अपने बाहरी द्वीपों पर सुनामी की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि सुनामी से समुद्र में एक मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं। “एनएचके टीवी” ने बताया कि परामर्श में इजू श्रृंखला के द्वीपों पर लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है। यह श्रृंखला दक्षिण से मध्य जापानी द्वीप होन्शू तक फैली हुई है। सुनामी की चेतावनी के बीच तटीय क्षेत्रों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

जापान भूकंप के लिहाज से सबसे खतरनाक क्षेत्र

जापान भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2011 में भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी इससे प्रभावित हुआ था। 

ये भी पढ़ें: सांप्रदायिक हिंसा नेपाल में भड़कने से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया

Related Articles

Back to top button