Instagram New Features अब नोट्स में शेयर कर पाएंगे वीडियो, ऐसे करेगा फीचर काम

Instagram New Features
इंस्टाग्राम(Instagram New Features) अपने यूजर्स के लिए एक शानदार अपडेट लेकर के आया है। काफी समय से कंपनी यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए नए अपडेट्स पेश करती है। इस कड़ी में कंपनी ने एक शानदार अपडेट अपने ऐप में जोड़ा है। इस अपडेट से आपका ऐप चलाने का एक्सपीरिएंस काफी शानदार होने वाला है।
नोट्स में हुआ शानदार फीचर ऐड
आपने अब तक ऐप में नोट्स फीचर का इस्तेमाल किया होगा। इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए आप अपने दिन से जुड़ी एक छोटी सी अपडेट दे सकते हैं। वहीं कुछ समय पहले इसे और भी दिलचस्प बनाने के लिए कंपनी ने इसमें गाने ऐड ऑन करने का विकल्प दिया था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अब इस फीचर को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए कंपनी ने नोट्स में वीडियो फीचर को जोड़ा है।
नोट्स में जुड़ गया ये शानदार फीचर
गाने लगा कर इस फीचर का इस्तेमाल काफी लोगों द्वारा इस समय किया जा रहा है। लेकिन कंपनी ने इस एक्सीपरिएंस को और भी अधिक बढ़ाते हुए ऐप में एक शानदार फीचर जो़ड़ दिया है। इस से आपका एक्सीपरिएंस और भी शानदार होने वाला है। हालांकि अभी ऐप में इस फीचर को कब तक रोलआउट किया जाएगा इसकी जानकारी आधिकारीक तौर पर सामने नहीं आई है। लेकिन जल्द ही इस फीचर पर काम करते हुए इसे जोड़ा जाने वाला है। आइए एक नजर इसे बनाने की प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो नोट्स कैसे बनाएं?
- फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप ओपन करना होगा
- अपने इनबॉक्स के टॉप पर “ग्रुप” के बगल में “नोट्स” सेक्शन पर जाएं ।
- नया नोट क्रिएट करने के लिए “+” आइकन पर क्लिक करें।
- यहां आपको प्रोफाइल फोटो के टॉप पर कैमरा आइकॉन दिखाई देगा।
- अब वीडियो फॉर्मेट में इसे क्रिएट करने के लिए आपको उस कैमरे पर क्लिक करना होगा
- इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कैमरा पॉप होकर दिखाई देने लगेगा
- वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए नीचे ब्लू बटन को होल्ड दबाएं।
- एक बार जब वीडियो तैयार हो जाए तो इसके बाद आप इसे सभी के साथ शेयर कर सकते हैं।
- आपको बता दें कि इस वीडियो के नीचे आप एक कैप्शन को भी ऐड कर सकते है।
- वीडियो नोट पब्लिश करने के लिए “Share” बटन पर टैप करें।
यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/tech/jiotv-premium-plans-launched-know-prices-and-check-details/
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar