भारत हिंदू राष्ट्र तो है, बस हमें पहचानना है : मोहन भागवत

Share

Uttar Pradesh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राज्य के नोएडा में एक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान भागवत ने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। आपको बस इसे पहचानना है।

आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं

देश के युवाओं को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं। किंतु, इन्हें अवसर देने वाला चाहिए। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आ गया है। लेकिन, उसपर नियत्रंण की व्यवस्था नहीं है। इसलिए लोग इससे डर रहे हैं।

अब देश योग दिवस मनाता है

भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की उन्नति का इंतजार कर रही है। और देश की उन्नति तभी होगी, जब भारत अपने बल पर कुछ करके दिखाएगा। योग के बारे में मोहन भागवत ने कहा कि आज योग को सारी दुनिया पहचान रही है। इसे पहले जादू टोना कहते थे। अब देश योग दिवस मनाता है। यह भारत की उन्नति है।

भारत-अमेरिका को सहयोग से चलना चाहिए

हिंदू राष्ट्र को लेकर आरएसएस चीफ ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाना क्या है? वह तो बना हुआ है। आपको बस इसे पहचानना है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक मित्र जोड़ने चाहिए और भारत-अमेरिका को सहयोग से चलना चाहिए।

राष्ट्र बनते हैं, बनाए नहीं जाते

भागवत ने कहा कि भारत दुनिया को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है। आज भारत इतना ताकतवर है कि लीबिया में जाकर हम अपने देशों के अलावा दूसरे देशों के लोगों को भी निकालते हैं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हमारे यहां ऐसा माना गया है कि राष्ट्र बनते हैं, बनाए नहीं जाते। बनाए गए राष्ट्र टूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में डॉ अंबेडकर ने कहा था कि स्वतंत्रता और समानता एक साथ नहीं आती है।

यह भी पढ़ें – Fellowship: “अंबेडकर फेलोशिप फॉर पॉलिटिकल चेंज” प्रोग्राम को मिली हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें