Rajasthanक्राइमबड़ी ख़बरराज्य

अब राजस्थान में एकतरफा प्यार ने ली जान, महिला के सीने में चाकू मारकर हत्यारा फरार

झारखंड में एकतरफा प्यार में अंकिता नाम की लड़की को जिंदा जलाने का मामला अभी थमा नहीं है। वहीं, अंकिता की हत्या को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है। लोग इस मामले से उभर पाते की ऐसी ही कुछ घटना राजस्थान से भी सामने आई है। राजस्थान के  बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र  का मामला है जहां एक युवक ने बर्थडे पार्टी से घर लौटती महिला के सीने में चाकू घोंप दिया। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से मृतिका पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

तीन बच्चों की मां थी मृतिका

मृतिका का नाम शहनाज बताया जा रहा है। 15 साल पहले शहनाज की पहली शादी हुई थी, लेकिन रिश्ता ज्यादा नहीं चला। पति से मृतका शहनाज काटका के दो बेटियां हुई। दूसरे पति से मृतका का करीब 7 साल पहले निकाह हुआ, जिसके एक लड़की हुई थी।

शहनाज बांसवाड़ा के कोतवाली थाना के मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर-6 में रहती थी। शहनाज अपनी भाभी निश्रीन काटका के साथ रिश्तेदार के यहां हुई बर्थडे पार्टी से घर लौट रही थी। यहां एक तिराहे पर पहले से बैठै आरोपी युवक मुर्तजा ने उससे पहले करीब 50 सेकंड बात की और फिर सीने पर चाकू मार दिया। चाकू लगने के बाद घायल युवती एक मकान के सामने गिर गई और आरोपी वहां से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button