
illegal immigrants : डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही पद संभालते ही उन्होंने अवैध प्रवासियों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। उन्होंने अवैध प्रवासियों को लेकर बयान दिया। इस बीच खबर है कि इसकी गाज अवैध भारतीय प्रवासियों पर पड़ सकती है।
आपको बता दें कि भारतीयों की बात करें तो 18 हजार अवैध भारतीय प्रवासियों पर खतरा मंडरा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि प्रवासियों को उनके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि भारत और अमेरिका एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। पूरे चुनाव में ट्रंप ने अवैध घुसपैठ को मुद्दा बनाया था। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने कार्यकारी आदेश जारी कर दिया है। 2022 की बात करें तो इसी को लेकर अमेरिका के गृह विभाग की तरफ से आंकड़े भी जारी हुए थे।
प्रवेश को तुरंत रोका जाएगा : ट्रंप
जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने, जो अवैध रूप से अमेरिका पहुंचते हैं। उन पर रोक लगाने की बात करते नजर आते थे। कुछ रिपोर्ट में है कि अमेरिका में लगभग 7.25 लाख भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में बसे हैं।
उन्होंने कहा था, अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर नेशनल इमरजेंसी घोषित करेंगे। अवैध प्रवेश को तुरंत रोका जाएगा और उनका प्रशासन लाखों अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
यह भी पढ़ें : मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी बधाई, जानें कब मिला था पूर्ण राज्य का दर्जा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप