Haryanaक्राइम

पति ने पत्नी को बीच सड़क पर मारी 3 गोलियां, पिस्टल लहराते हुए आरोपी फरार

Faridabad Murder Case : हरियाणा के फरीदाबाद में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पति बाहर से घर आया था, घर में पत्नी नहीं मिली और वह चला गया, इसी दौरान रास्ते में पत्नी मिली और दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी गर्मा-गर्मी में पति ने सड़क पर पत्नी पर एक के बाद एक तीन फायर कर दिए।

मामले की आगामी जांच तेज

आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर वहां से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। महिला गंभीर रुप से घायल सड़क पर पड़ी रही। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की संपूर्ण जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच तेज कर दी है।

पति से अलग रह रही थी महिला

पुलिस को मौके से गोली के खोल मिले हैं और अब क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार, महिला अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी और उसका तलाक का केस चल रहा था। माना जा रहा है कि विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस मामले की गहरी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Srinagar Bus Accident : श्रीनगर में CRPF की बस नहर में गिरी, सात जवान घायल, कई जवानों को आई चोटें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button