
Gujarat Road Accident : गुजरात के मेहसाणा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है कि इस हादसे की वजह क्या थी और जिम्मेदार कौन है?
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
खबर है कि, एक परिवार राजस्थान में शादी में शामिल होने के बाद ईको कार से अहमदाबाद के रामोल वापस लौट रहा था। इस दौरान ऊंझा के उनावा के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, मौके पर चीख-पुकार मच गई, लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया।
पिता-पुत्र, महिला और बच्चे सहित कुल 5 की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र, एक महिला और एक बच्चा समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाके के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सड़क हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान रामलाल कुमावत, कोमल कुमावत, कैलाश कुमावत के रूप में हुई है। वहीं इसमें एक बच्चा और एक वृद्ध महिला भी शामिल है।
ये भी पढ़ें – 34 बच्चों के यौन शोषण मामले में आरोपी दंपती को फांसी की सजा, क्रूरता की दास्तां सुन कांप जाएगी रूह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









