
Poonch Road Accident: पुंछ जिले में आज बहुत ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे है। फिलहाल घायलों का जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया। बताया जा रहा है कि 6 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई थी बाकी लोगों ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया अभी भी करीब 23 लोग घायल बताए जा रहे है। जिनमें से 8 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया
वहीं बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ में होने वाले हादसे पर दुख जताते हुए ये बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि मृतकों के परिजनों को राहत राशि के तौर पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए अन्य यात्रियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिये है। इसी के साथ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने भी कामना की है।
इस पर पुलिस ने बताया कि पुंछ इलाके से गुजर रही बस जब एक खतरनाक मोड़ पर पहुची तो बस चालक का नियंत्रण नहीं रहा और गाड़ी सिधे खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल के साथ वहा पहुंची, उन्होंने घायलों को बस से निकाला और मुख्य सड़क से एम्बुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि 11 लोगों की अब तक मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं दो युवा भी शामिल हैं। अभी भी 23 लोग घायल हैं जिनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।