
Aaj Ka Rashifal:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज शनिवार का दिन किस राशि के लिए कैसा Aaj Ka Rashifal रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है।
Aaj Ka Rashifal 20 January 2024 in Hindi:
ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं। शनिवार 20 जनवरी, 2024 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। आज किन्हें मिलेगा भाग्य का लाभ और Aaj Ka Rashifal किन्हें होगी निराशा। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष (Aries):
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन स्वयं के स्वास्थ्य की थोड़ी बहुत चिंता हो सकती है तथा वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल की संभावना रहेगी। भाग्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ (Taurus):
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। अपने भाई-बहन और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा तथा व्यवसाय करने वाले जातकों की उन्नति की परिस्थितियों बन रही हैं।
मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि के लिए दिन संघर्षकारी रहेगा तथा धन खर्च होता रहेगा। लेकिन यह धन व्यर्थ की चीजों पर खर्च नहीं होगा, उपयोगी चीजों पर धन लगाएंगे। भाई बंधुओ से कुछ मनमुटाव हो सकता है तथा कड़ी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
कर्क (Cancer):
कर्क राशि वालों के लिए दिन कामयाबी वाला है। बाहर स्थान में यात्राएं लाभ देने वाली है तथा धन प्राप्ति के भी मार्ग खुलेंगे और जीवनसाथी से भी धन लाभ की उम्मीद की जा सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है।
सिंह (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है, व्यवसाय उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे और व्यवसाय को बढ़ाने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। किसी प्रकार की कोई नई योजना बना रहे हों तो उसमें पैसा इन्वेस्ट करने से लाभ मिलेगा तथा संतान संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे।
कन्या (Virgo):
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दिन भाग्यशाली रहेगा, पिता से संबंधित शुभ परिणाम मिलेंगे। पिता के द्वारा दी गई सलाह काम आने वाली है। जीवनसाथी की तरफ से सकारात्मक प्रभाव के योग हैं।
तुला (Libra):
तुला राशि वालों के लिए दिन संघर्ष भरा रह सकता है और व्यवसाय करने वाले जातकों को चिंता परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा मित्र तथा भाई बहन संबंधित सहयोग अच्छा मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक राशि वालों के लिये शुभ रहेगा और जीवनसाथी की तरफ से विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। शादी विवाह की बात चल रही हो तो उसमें लाभ मिलने के योग बनेंगे बात बन सकती है।
धनु (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के योग बन रहे हैं तथा स्वयं के लिए समय निकालेंगे और अपने शौक पूरे करने का पूरा प्रयास करेंगे।आय के साधनों का विस्तार हो सकता है नए-नए प्लान कामयाब होंगे।
मकर (Capricorn):
मकर राशि वालों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। विशेष तौर पर गृहस्थ लोगों का समय अच्छा बीतेगा। संतान संबंधित कुछ चिंता हो सकती है तथा प्रॉपर्टी को लेकर भी कुछ विवाद की संभावनाएं रहेंगी।
कुम्भ (Aquarius):
कुंभ राशि वालों के लिए दिन संघर्ष वाला रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के निर्णय लेने से पहले थोड़ा विचार कर लें और किसी कार्य के शुभ आरंभ से पहले विद्वान जनों से विचार विमर्श कर लें।
मीन (Pisces):
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है मनोरंजन के अच्छे साधनों की होगी तथा मित्रों के साथ अच्छा समय बताएंगे संतान संबंधित शुभ परिणाम मिलेंगे और व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए विशेष उन्नति वाला दिन रहेगा।
ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/horoscope/19-january-2024-ka-meen-rashifal-in-hindi-news-in-hindi/
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar