Delhi NCROther StatesUttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीयलाइफ़स्टाइल

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून के कारण भारी बारिश जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

नई दिल्ली: गुरुवार को हो रही सुबह से लगातार बारिश ने जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ इस बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़को पर जलभराव से जाम का सामना भी ऑफिस जाने वाले लोगो को करना पड़ रहा है।  कई जगह ट्रैफिक जाम और हैवी ट्रैफिक की दिक्कतों से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1438382542923526144?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1438382542923526144%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FIndiametdept2Fstatus2F1438382542923526144widget%3DTweet

जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य तौर पर मानसून का मौसम देश से हर साल 17 सितंबर को चला जाता था, लेकिन इस बार बारिश के मौसम ने लगातार बरसने का मन बना लिया है। वहीं ये कहा जा रहा है कि देश में अभी कुछ दिन और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तर और मध्य भारत में गुरुवार तक जमकर बारिश होने की संभावना है।

जानें अपने शहर के मौसम का हाल

  • वहीं यूपी के बस्ती, गोंडा और अयोध्या समेत तमाम जिलों में बुधवार से ही बारिश का मौसम बना हुआ था।
  • बुधवार की देर रात शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार की सुबह भी जारी है।
  • लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है और मौसम ठंडा सा महसूस हो रहा है।
  • मानकर चलें कि ये बारिश ठंड का शुरुआत होना है, धीरे-धीरे अब सर्दी की पहल हो जाएगी।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1438382544823603200?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1438382544823603200%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FIndiametdept2Fstatus2F1438382544823603200widget%3DTweet

माना जा रहा है कि शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से तापमान 31 से 33 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद बारिश कम होगी और तापमान एक बार फिर से 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Related Articles

Back to top button