Delhi Weather Today : राजधानी दिल्ली में लोग अब स्वेटर, कंबल को जल्द ही अलविदा कहने वाले हैं. दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी और बारिश की संभावना बहुत कम है. राजधानी और आसपास के इलाकों में 11 फरवरी तक अधिकतम तापमान 25–26 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है. दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही सर्दी धीरे-धीरे जा रही है.”
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में अब दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा और आने वाले दिनों में यह लगभग 13 डिग्री तक पहुँच सकता है. इसका मतलब है कि ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा और लोगों को सुबह और रात के समय पहले जैसी सर्दी महसूस नहीं होगी.
जिससे ठंड का असर और कम होगा
“दिल्ली-NCR में 7 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, साथ ही दिन के समय हल्की से मध्यम हवाएं चल सकती हैं. रात के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी छा सकती है. वहीं 8 और 9 फरवरी को आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं और तापमान लगातार बढ़ेगा, जिससे ठंड का असर और कम होगा.”
“पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है और दिन में तेज धूप निकल रही है. दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जिससे मौसम आरामदायक हो गया है. हालांकि सतह और निचले स्तर पर तेज हवाओं के कारण सुबह और रात में अब भी हल्की ठंड महसूस होती है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 10–15 दिनों में ठंड का असर लगभग खत्म हो सकता है.”
ये भी पढ़ें – फिर बढ़ाई गई SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









