Advertisement

Mayonnaise Side Effects: एक चम्मच मेयोनीज भी सेहत के लिए खतरनाक

Mayonnaise Side Effects

Mayonnaise Side Effects

Share
Advertisement

Mayonnaise Side Effects: आजकल लोग सफेद और मीठी लगने वाली मेयोनीज (mayonnaise) हर तरह के फास्ट फूड के साथ खाते हैं। मेयोनीज को कई फास्ट फूड में डाला जाता है, जो बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। आजकल मेयोनीज को सैंडविज, पिज्जा, पास्ता, बर्गर, चिली पोटेटो, मोमोज आदि में प्रयोग किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मेयोनीज को ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब भी हो सकती है। आपको बता दें कि मेयोनीज स्वाद में अच्छा लगता है, लेकिन इसे खाने के लिए आप बहुत सारा तेल खर्च कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि मेयोनीज के दुष्प्रभाव और नुकसान (Mayonnaise Side Effects) क्या-क्या हैं:-

Advertisement

Mayonnaise Side Effects: कैसे बनती है मेयोनीज ?

तेल, सिरका और अंडा मेयोनीज बनाते हैं। मेयोनीज का लगभग 80% वनस्पति तेल है। यानी इसमें 80 प्रतिशत फैट है। मेयोनीज ट्रांस फैट, पॉली अनसेचुरेटेड फैट और मोनो सेचुरेटेड फैट है। Mayonnaise में एप्पल साइड विनेगर, अंडे की जर्दी और नींबू का रस मिलाया जाता है। मेयोनीज को सोया मिल्क के साथ मिलाया जाता है। कुल मिलाकर, मेयोनीज, जो फेट से भरपूर है, किसी भी तरह से सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हालाँकि आजकल उपलब्ध एगलेस मेयोनीज भी हैं, लेकिन जब बात फैट और कैलोरी की है, तो यह मोटापा बढ़ाता है और दिल के लिए अच्छा नहीं होता। मेयोनीज की एक अच्छी बात यह है कि इसमें विटामिन ई और विटामिन के की भरपूर मात्रा है।

Mayonnaise Side Effects: एक चम्मच मेयोनीज भी है खतरनाक

100 ग्राम मेयोनीज में 700 कैलोरी हैं। यानी 100 ग्राम मेयोनीज खाने से आप 700 कैलोरी खा रहे हैं। एक चम्मच मेयोनीज में दस ग्राम फैट और 90 से 100 कैलोरी होती हैं। दैनिक रूप से एक चम्मच मेयोनीज खाने से व्यक्ति का शरीर पांच ग्राम अधिक कोलेस्ट्रॉल बनाता है।

एक चम्मच वनस्पति तेल में चालिस कैलोरी होती है, यानी आप एक चम्मच मेयोनीज में लगभग ढाई चम्मच तेल खा रहे हैं। मेयोनीज में लगभग 90 ग्राम सोडियम होता है, जो शरीर को खतरा पैदा कर सकता है। यही कारण है कि जरूरत से अधिक मेयोनीज का सेवन करने से आपके शरीर में फैट, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है, जो आपको मोटापे और बीमारियों में डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें