Health Tips: बारिश के मौसम में ऐसी गलतियां कभी न करें, वरना पहुंच जाएंगे अस्पताल

पूरे देश में चिलचिलाती धूप के बाद हुई बारिश से लोगों ने बड़ी राहत भरी सांस ली है। दिल्ली NCR समेत देश के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इस सुहाने मौसम में अक्सर लोग लापरवाही बरततें हैं। जिसके कारण कई तरह की बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। हम आपको बताएंगे कि इस बदलते मौसम में कैसे अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रखें।
यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
वैसे आम तौर पर पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में कौन सी ऐसी हरी सब्जियां हैं जो आपको बीमार कर सकती हैं। साथ ही ये भी बताएंगे खाने कि किन-किन चीजों से परहेज कर अपने आप को रोगों से दूर रखें।
हरी पत्ततेदार सब्जियों से करें तौबा
आम तौर पर बोला जाता है कि हरी सब्जियां सेहत के लिए गुणकारी होती हैं, लेकिन बरसात में यही सब्जियां हमारी और आपकी सेहत को खराब करने का काम करती हैं। उसका कारण नमी जब भी बरसात होती है तो नमी की अधिकता हो जाती है। जिससे तरह-तरह के कीड़े और बैक्टेरिया उत्पन्न हो जाते हैं। फिर क्या जब यही सब्जियां आम लोगों की थाली में आती हैं तो कुछ लोगों को बीमार करने का काम करती हैं।
अगर आपको बारिश के मौसम में खुद और पूरे परिवार को स्वस्थ बनाए रखना चाहते है तो सीधे तौर पर पालक , पत्ता गोभी और हरे साग के सेवन से कुछ दिन तक परहेज करें। इन बातों के ध्यान में रखने से आप बीमार पढ़ने से बच सकते है। इसीलिए ध्यान रखें कि पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से पहले उनको धोए बिना न खाएं।
यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली