
Causes of back pain: हम सभी कभी न कभी पीठ दर्द के शिकार हो ही जाते हैं। लेकिन, अगर ये दिक्कत आपको लंबे समय तक परेशान करे तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए। ये हम नहीं बल्कि, डॉ. गिरधर का कहना है कि पीठ दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि लगातार इसका होना इस बात का संकेत है कि ये आपके हड्डियों और नसों से जुड़ा हुआ हो सकता है और ये गंभीर रूप ले सकता है।
जानिए क्यों पीठ दर्द होता है।
पीठ दर्द क्यों होता है (Causes of back pain)
- खराब पॉश्चर (poor posture) जैसे आपके उठने-बैठने का गलत तरीका।
- मांसपेशियों में खिंचाव (muscle strain) जो कि अक्सर अनाचक ही होता है और गंबीर रूप लेने लगता है।
- हर्नियेटेड डिस्क (herniated discs) से जुड़ी स्थितियां। दरअसल, डिस्क रीढ़ की हड्डियों के बीच कुशन की तरह काम करती है। डिस्क के अंदर का नरम पदार्थ उभार या टूट सकता है और तंत्रिका पर दबाव डाल सकता है। ऐसे में उभरी हुई या फटी हुई डिस्क पीठ दर्द का कारण नहीं बन सकती है।
- लाइलाज बीमारियां (degenerative conditions) जैसे नसों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
- इतना ही नहीं, अर्थराइटिस यानी गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और स्पॉन्डिलोअर्थराइटिस की वजह से भी लोगों की पीठ में दर्द होता है।
पीठ दर्द से कैसे बचें (Preventions tips for back pain)
- पीठ दर्द से बचने के लिए आपको स्वस्थ जीवनशैली फॉलो करना होगा।
- हमेशा अच्छा खाएं और बाहर की चीजों से दूरी बनाएं रखें,जिससे आपकी स्वास्थ्य सही रहेगा।
- इसके अलावा अपने चलने-फिरने के तरीके को सही करें। बैठते समय पीठ को सीधी रखें।
- सही पॉश्चर में बैठें और फिर रोजाना एक्सरसाइज करें।
- रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको पीठ दर्द से राहत मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/gujarat-terror-attack-plan-foil-news-in-hindi/
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar