Haryanaक्राइम

हरियाणा में दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, 14 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

Haryana Murder Case : हरियाणा के झज्जर जिले में बुधवार को दिनदहाड़े एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना डीघल गांव के सांपला रोड स्थित एक ऑफिस में हुई, जहां 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू अपने साथियों के साथ मौजूद था। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में आए और ऑफिस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले बाहर से पिस्टल की टेस्टिंग फायरिंग की और फिर अंदर घुसकर ताबड़तोड़ करीब 14 राउंड गोलियां चलाईं।

ऑफिस के बाहर फिर अंदर घुसकर फायरिंग

गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत रोहतक के कायनोस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की हरकत कैद हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि अपराधी पहले ऑफिस के बाहर गोलियां चलाते हैं और फिर अंदर घुसकर फायरिंग करते हैं। इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा।

मामले की आगामी जांच में जुटी पुलिस

आसपास के लोगों ने गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की तलाश कर रही है और आरोपियों की खोज जारी है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand News : जंगल में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button