Haryana elections : कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की सूची की जारी, जानें किसे दिया टिकट ?

Share

Haryana elections : हरियाणा में 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। नारनौंद से जसबीर सिंह को टिकट दिया गया है, वहीं उकलाना से नरेश सेलवाल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि यह विधायक भूपेंद्र हुड्डा के करीबी बताए जाते हैं। कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। दो सीटें बची हुई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि काग्रेस समाजवादी पार्टी को दे सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि कुमारी सैलजा को टिकट नहीं दिया गया। वह सीएम रेस की दावेदार मानी जा रही थीं। कुमारी सैलजा उकलाना सीट से चुनाव में उतरना चाहती थीं। इससे पहले कांग्रेस ने रानियां से सर्व मित्रा कंबोज को टिकट दिया है। पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू को हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उतारा है। वहीं नरवाना से सतबीर दुबलेन को टिकट दिया गया है।

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटें हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को मतगणना होनी है। ऐसे में पार्टियां उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। देर रात में 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इससे पहले 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

haryana elections : कांग्रेस ने चौथी लिस्ट की जारी, 5 उम्मीदवारों के नाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप