Haryana

Haryana Election : मतदान से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल

Haryana Election : दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के जुर्म में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम एक बार फिर चर्चा में हैं। राम रहीम ने एक बार फिर पैरोल की मांग की है, पिछले महीने ही उन्हें 21 दिन की फरलो दी गई थी। इस बार उन्होंने 20 दिन की पैरोल की डिमांड की है। राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता को देखते हुए उनके इस रिक्वेस्ट को मुख्य चुनाव अधिकारी के पास भेज दिया है। सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय हो सकता है। 

रोहतक की सुनारिया जेल में है बंद

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है। सियासी हलकों में इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि राम रहीम हर चुनाव के समय अपने अनुयायियों को संदेश देते रहे हैं। उनका पंजाब से लगती विधानसभा सीटों पर प्रभाव माना जाता है। अब सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय आ सकता है। 

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस के राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन हैं…’, बादशाहपुर की जनसभा में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button