
Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज आयुष विभाग के साथ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर रिव्यू बैठक की। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से 21 जून 2015 से विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग हमारी प्राचीन परंपरा है, जो केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि सम्पूर्ण जीवनशैली का प्रतीक है।
योग दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 21 जून को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा
इस वर्ष योग दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 21 जून को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, सभी 21 जिलों में जिला स्तरीय और प्रदेश के 121 ब्लॉकों में खंड स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “Yoga for one Earth, one Health” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।” इस मौके पर योग मैराथन, योग जागरण यात्रा और प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जो 21 जून तक चलेंगी।
प्रदेश के सभी स्कूलों तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्र आयोजित किए जाएंगे
इसके अलावा, प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। योग कार्यक्रम के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि योग के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा का संदेश भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस आयोजन में योग गुरु बाबा रामदेव भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि योग को जन-जन तक पहुंचाया जाए और हरियाणा को योगमय राज्य बनाया जाए।
यह भी पढ़ें : POCSO एक्ट के आरोपों से बृजभूषण सिंह बरी, दोनों बेटों का आया रिएक्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप