
Hardeep Puri : मनमोहन सिंह के स्मारक के मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी को घेर रही है। इसी पर ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने रविवार को कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने पीवी नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में नहीं आने दिया और उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में किया गया।
कांग्रेस द्वारा भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोई विवाद नहीं है, बल्कि इसे बनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी INDI गठबंधन और यहां तक कि देश में भी अलग-थलग पड़ गई है। यह वही कांग्रेस है, जिसने पीवी नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में नहीं आने दिया और उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक पत्र लिखा कि हम (कांग्रेस) कुछ चाहते हैं। गृह मंत्रालय ने एक संचार जारी किया और कहा कि हम उनके अनुरोध से सहमत हैं।
यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, गहलोत सरकार में बने 9 जिले और 3 संभाग किए खत्म
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप