Uttar Pradesh

Gorakhpur: प्रॉपर्टी विवाद के बाद बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पढ़िए पूरा मामला

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिधरा गांव निवासी 60 वर्षीय शिवधर की हत्या को अंजाम दिया गया था। बताते चलें कि शिवधर खाना खाकर खेत वाले मकान पर सोने चले गए थे। लेकिन अगले दिन ग्रामीणों ने उनका खून से लथपत शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में लगी हुई थी। महज 48 घण्टों में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे भोला प्रसाद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक मोट डंडा भी बरामद कर लिया है। अवैध संबंध के शक और जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक बड़े बेटे और पिता में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। पिता अपनी एक जमीन को बेचना चाहता था वही मां बेटा इस बात का विरोध कर रहे थे। बीती रात भी बाप बेटे में जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता खेत में सोने चला गया। गहरी नींद में सोने के बाद बड़ा बेटा कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और सोते हुए पिता के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर गला काट दिया।

पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि विगत 6 अप्रैल को घटित हुई इस घटना के बाद पीपीगंज पुलिस को इसके खुलासे के लिए लगाया गया था। वहीं जांच पड़ताल और पूछताछ में पता चला कि मृतक का बड़ा लड़का भोला ही इस घटना का मास्टरमाइंड है। आरोपी की पहली पत्नी के भी इस हत्या में शामिल होने की बात सामने आई। अवैध संबंध के शक और जमीन के विवाद को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया और पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस ने महज 48 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए आरोपी बेटों को आला कत्ल डंडे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

(गोरखपुर से सतीश शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Jhansi: ट्रक और कार की भिड़ंत, 4 की मौत, 2 घायल

Related Articles

Back to top button