टेक

Gmail Update अब किसी भी भाषा में पढ़ पाएंगे ईमेल, ट्रांसलेशन का मिला शानदार ऑप्शन

Gmail Update

यूजर्स के एक्सीपरिएंस को और भी शानदार करने के लिए गूगल(Gmail Update) अपने ऐप में एक शानदार फीचर लेकर के आया है। इस फीचर के जरिए यूजर की सुविधा में और भी इजाफा मिलने वाला है। दरअसल कंपनी ने G-Mail में कुछ शानदार बदलाव पेश किए हैं। जिनकी मदद से यूजर्स का एक्सपीरिएंस दो गुना हो जाने वाला है।

कई सस्याओं से मिला निजात

अब तक लोगों को ऐप में कई समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसमें मुख्य समस्या लोगों को ट्रांसलेशन की थी। यानी किसी भाषा को आसानी से ट्रांसलेट करने वाला फीचर इस ऐप में अब तक नहीं दिया गया था। लेकिन इस समस्या का हल लेकर गूगल कंपनी सामने आई है। ऐप में ट्रांसलेशन फीचर को पेश किया गया है। जिसके कारण आप किसी भी लैंग्वेज में भाषा को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करते हुए आसानी से पढ़ सकते है।

इन यूजर्स को मिलेगा लाभ

कंपनी ने दोनो डीवाइज के यूजर का खयाल रखते हुए इस शानदार फीचर को ऐप के साथ जोड़ा है। आपको बता दें कि एंड्रायड यूजर्स के साथ-साथ ios यूजर भी इस शानदार फीचर का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं गूगल की ओर से इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि यूजर्स ऐप में इस फीचर की मदद से 100 से अधिक भाषा को ट्रांसलेट करते हुए पढ़ सकते है।

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फीचर हुआ लॉन्च

अब तक इस फीचर को वेब यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन अब कंपनी ने इसे एंड्रायड और आईओएस यूजर के लिए भी पेश कर दिया है। कई बार ऐसा होता है कि आपकी पंसदीदा भाषा ना होने के कारण आपको भेजा गया ईमेल समझने में पको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा कंपनी ने इसी समस्या को दूर करते हुए ऐप में इस फीचर को जोड़ा है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी सरल होने वाला है।
  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में इस ऐप को खोलना होगा
  • ऐप के एक बार ओपन हो जाने के बाद उस मेल को ओपन करें जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
  • फिर ईमेल के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करें और ट्रांसलेट ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इन ऑप्शन को सिलेक्ट करते हुए आप यह तय कर सकेंगे कि उस मेल को किस भाषा में ट्रांसलेट करना है।
  • आपको 100 भाषा में मेल को ट्रांसलेट करने का मौका मिलने वाला है।
  • एक बार भाषा का चयन करने पर आपकी स्क्रीन पर ट्रांसलेटेड मेल दिखाई देने लगेगा

यह भी पढ़े:Amit Shah bengal Visit: ‘देश में गरीबी खत्म हो रही, बंगाल में गरीबी खत्म होने का नाम नहीं’, बंगाल CM पर गृह मंत्री का वार

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button