Bihar

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- बेटे को ही सीएम बनते हुए…

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू यादव हताश हो गए हैं और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘लालू यादव हताश हैं, वे अपने जीवन में ही अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। लालू यादव हार स्वीकार ली है, वे चाहते हैं कि नीतीश कुमार फिर से उन्हें बैतरनी नदी पार करा दें, इसीलिए वे बार-बार नीतीश कुमार, नीतीश कुमार कह रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार उन्हें कई बार मना कर चुके हैं।

गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी

वायरल वीडियो में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के कथित बयान पर भी गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा, ‘रमेश बिधूड़ी ने जो कहा, उसके लिए उन्होंने अपनी गलती मानी। क्या कांग्रेस के मुंह में दही जम गया था, जिस समय लालू यादव ने हेमा मालिनी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। अंतर बस यही था कि वे नेहरू खानदान में पैदा नहीं हुईं।

गांधी परिवार पर निशाना साधा

बता दे कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर निशाना साधा था और अजमेर में कोर्ट के सर्वे के आदेश पर भी बयान दिया था। गिरिराज सिंह ने कहा था कि प्रियंका गांधी के आने से बीजेपी के लिए कोई चैलेंज नहीं है। पूरा खानदार आ जाए, तो भी हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। न वह देश के लिए चैलेंज है और ना हमारी पार्टी के लिए चैलेंज है।

ये नौबत ही नहीं आती

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था, ‘देश का दुर्भाग्य रहा कि नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री रहे, अगर सरदार पटेल होते तो आज किसी को कोर्ट में जाकर सर्वे के लिए अर्जी नहीं देनी पड़ती। तुष्टिकरण की नीति की वजह से नेहरू ने पूरे झंझट लगाने का काम किया। ऐसी मस्जिदों को पहले ही हटा दिया गया होता तो ये नौबत ही नहीं आती। कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया, जो कानून को नहीं मानने वाले है वही संभल की घटना और अजमेर चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : PM मोदी आज दिल्ली को देंगे 12200 करोड़ो रुपये की सौगात, नमो भारत से लेकर मेट्रो तक का विस्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button